मुकेश दाधीच का सम्मान समारोह अब 10 जनवरी को होगा आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बुहाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघाना ब्राह्मण समाज विकास समिति सिंघाना–बुहाना द्वारा पूर्व में 11 जनवरी 2026 को खेमका कुलदेवी मंदिर प्रांगण, बुहाना में आयोजित होने वाला विप्र जन सम्मान समारोह अब 10 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट नरेश भारद्वाज एवं सचिव डॉ.सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम मुकेश दाधीच के पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन एवं सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को पार्टी की आवश्यक बैठक होने के कारण मुकेश दाधीच की बुहाना पहुंचने में असमर्थता जताए जाने पर, उनकी अनुशंसा पर कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह सम्मान समारोह 10 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे, खेमका स्कूल पुराने भवन, बुहाना में आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से समाज के सभी विप्रजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!