नाबालिग बालिका की बरामदगी के बाद तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल समाप्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी के बाद चल रहा धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल तीसरे दिन समाप्त हो गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कैलाश दास महाराज सारी धाम ने बताया कि पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया गया है तथा परिजनों को उससे मिलवाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों ने राहत की सांस ली। इसके पश्चात कैलाश दास महाराज ने पीड़िता कमला देवी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया और धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, शेरसिंह महरमपुर, आजाद समाज पार्टी नेता महेंद्र सिंह चारावास, मानसिंह बृजलालपुरा, भीम आर्मी सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रीतम बिजौली, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग भारु, कैप्टन मोहन लाल, एडवोकेट बजरंग लाल, बंसीधर भीमसरिया, राजवीर, ओमप्रकाश सेवदा, राधेश्याम चिरानिया, लीलाधर, हरलाल सिंह, आशीष कुमार, राजेश लालपुर, मनोज बजावा, सुरेंद्र कुमार भूपेश, रामसिंह, किशन लाल, गोकुल चंद, बुद्धराम सैनी, संदीप पाटील, सुरेश कुमार, धर्मपाल नयासर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए प्रशासन से मामले में आगे भी संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई बनाए रखने की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!