मकर संक्रांति पर युवा जागृति मंच ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मकर संक्रांति के पावन अवसर पर युवा जागृति मंच द्वारा समाजसेवा की एक सराहनीय पहल की गई। मंच के कार्यकर्ताओं ने गौ सेवकों सहित जरूरतमंद लोगों को गरम कंबल वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवाओं ने संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए चुन-चुनकर वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.माधवानंद सरस्वत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संत लाल चावला, सावरमल सैनी, जाफर अली, प्रदीप झाझरिया, सत्यवीर जांगिड़ एवं सुनील शर्मा उपस्थित रहे। युवा जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने केवल सार्वजनिक स्थल पर ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की पहचान कर घर-घर जाकर भी गरम कंबल वितरित किए, जिससे वास्तविक पात्र लोगों तक सहायता सुनिश्चित हो सकी। इस सेवा कार्य में युवा जागृति मंच के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मोयल, अजय सिंह कुल्हार, शैलेंद्र सिंह, मनोज भास्कर, विनोद मोयल (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), मुकेश रायला, बनवारी लाल सैनी, राजेंद्र सैनी, जगमल पूनिया, जीतू कुमावत, हरिराम नायक, कवि राज सिंह, सुरेश अलारिया, सुबे पूनिया, महावीर कुमावत, रविंद्र शर्मा, मनोज शास्त्री, राजेंद्र शेखावत सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और ऐसे सेवा कार्य समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। अंत में मंच की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य लगातार करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!