डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय का विराट हिन्दू सम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह श्री गातोड़ कल्याण धाम रोहिड़ा मे राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्प्रदाय की तरफ से प्रेस नोट जारी करते हुए बताया की श्री गातोड़ कल्याण धाम रोहिड़ा के महंत खातू महाराज के आग्रह पर अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय का विराट हिन्दू सम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह समस्त गादीपतियो, संतो, महंतो एवं भक्तो की उपस्थिति में रोहिड़ा धाम पर आयोजित हुआ। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान द्वारा बांसवाड़ा जिले के नवीन दायित्व की घोषणा की गई। जिसमे बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष महंत मोहन सिंह सेनाला, उपाध्यक्ष महंत खातू महाराज रोहिड़ा, महामंत्री महंत जिग्नेश व्यास गारिया, सह महामंत्री महंत भंवर सिंह कोटड़ा, संगठन मंत्री महंत मांगीलाल अन्येश्वर, सह संगठन मंत्री महंत कालिया पटेल नगाड़ेल, जिला सचिव महंत महिपाल सिंह नारहपुरा, डूंगरपुर बांसवाड़ा सुचना प्रभारी महंत बापूलाल सुरपुर, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष महंत हकरु हाडा भीमपुर की घोषणा की गई। इसी के साथ ही मातृ शक्ति को बढ़ावा देते हुए महिला वर्ग मे राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजुबेन प्रजापत (बांसवाड़ा), मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला बेन पाटीदार (भवगढ़), बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष दुर्गा देवी (बांसवाड़ा) की घोषणा भी की गई। सम्मेलन मे सम्प्रदाय संबंधित कई गतिविधियों पर चर्चा की गई, सभी गादीपतियों ने एक एक कर अपने विचार रखे। रोहिड़ा धाम की तरफ से महंत खातू महाराज एवं ग्रामवासियों ने सभी पधारे संतो महंतो का स्वागत किया। सम्मेलन मे राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों के गादीपति, कोतवाल, संत, महंत भक्तगण आदि अपनी पारंपरिक वेश भूषा धारण कर पधारे सभी ने कल्लाजी महाराज की धर्म ध्वजा को लेकर चलने का संकल्प किया और भोजन प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को विराम दिया।
अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय का विराट हिन्दू सम्मेलन स्नेह मिलन समारोह रोहिड़ा धाम मे सम्पन्न
By -
January 13, 2026
0
Tags: