निवाई (लालचंद सैनी): सिरोही रोड पर गंगापुरा मोड़ के समीप सोमवार की सुबह एक पलटी हुई थार गाड़ी के पास एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई ओर शव को उप जिला अस्पताल निवाई में रखवाया। हरिपुरा गांव निवासी हरिराम गुर्जर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 11 जनवरी की रात 9:30 बजे बाद तुलसीराम पुत्र मोतीलाल गुर्जर निवासी हरिपुरा व जीतराम पुत्र हरिराम जाट निवासी कचनारिया जिला जयपुर के अलावा दो-तीन युवक बीसलपुर लाइन ठेकेदार की थार गाड़ी लेकर मेरे घर आए और मेरी पत्नी तीजा देवी उम्र 43 वर्ष को घर के बाहर बुलाकर जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए, जहां दोनों आरोपी व उनके सहयोगियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके द्वारा विरोध करने पर सभी ने बर्बरता पूर्वक मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने 1 किलो 250 ग्राम के चांदी के कड़े, एक तोला सोने की नथ, एक तोला सोना कानों के टॉप्स, डेढ़ तोला सोना के मांडल्या लूट ले गए। इसके बाद बदमाशों ने लाश को लहू लुहान हालत में गंगापुरा मोड़ के समीप थार जीप के पास पटक कर भाग गए। घटना की सूचना सुबह 5 परिजनों को मिली। राहगीरों की सूचना पर निवाई पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर परिवारजनों को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पीडि़त ने बताया कि थार गाड़ी सडक़ के बीचों-बीच पलटी हुई थी। इसके आगे पीछे एक्सीडेंट के कोई निशान नहीं थे। लोगों का मानना है की घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी को पलट दिया गया है। मृतका के पति ने दो नामजद व दो-तीन अन्य के विरुद्ध अपहरण करने, हत्या करने, दुष्कर्म करने व आभूषण लूटने का मामला दर्ज करवाया।
3/related/default