जयपुर: गणगौरी बाजार व्यापार मंडल का सत्र 2026 शपथ ग्रहण समारोह गोवर्धन नाथ मंदिर नाहरगढ़ रोड पर संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर पुन: अमित जोशी, महामंत्री पद पर पुन: श्रीधर गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर तोताराम रामनवमी ने शपथ ली। समारोह में गणगौरी बाजार व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी बनाई गई और उन्हें भी शपथ दिलाई गई।
शपथ समारोह में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, नाहरगढ़ रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष और निर्वाचन अधिकारी मिन्तर सिंह राजावत, महामंत्री श्याम सुंदर नाटाणी, गणगौरी बाजार अध्यक्ष और निर्वाचन अधिकारी विनय शर्मा, महामंत्री अतुल लालवानी, ब्रह्मपुरी बाजार अध्यक्ष कपिल जोशी, महामंत्री बृजेश शर्मा, रामगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, मनिहारी बाजार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, घोड़ा निकास रोड अध्यक्ष गुलाब श्रीमाल,
हवामहल व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल से पंकज शर्मा
एवं विभिन्न बाजारों के व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे। राजस्थान राज्य कबड्डी महासंघ से नेमी गुर्जर भी मौजूद रहे।