बसंत पंचमी पर दिव्यांग बच्चों ने किया योगाभ्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: मंथन स्पेशल स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बॉस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि बसंतोत्सव के अवसर पर ज्ञान, बुद्धि, विवेक और वाणी की देवी माँ शारदा की दीप प्रज्वलन कर बसंत विशेष प्रसाद अर्पित कर स्तुति की गई। इस दौरान छात्र हेत्विक द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। सभी विद्यार्थीयों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। तत्पश्चात योगाचार्य रामसिंह मोरोड़िया द्वारा बच्चों को योगाभ्यास करवाया गया, जिसमे बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। योगाचार्य द्वारा सूर्य नमस्कार, तितली आसन, बज्रासन सहित विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उस दौरान मंथन महिला इकाई सचिव रेणु गोयल, विशेष शिक्षक अंकित सेन, शालिनी शर्मा, डेनिश कुमार, पायल भगवदिया सहित बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!