बीकानेर आर्मी कैंट में तैनात जवान की मौत,रात को खाना खाकर सोया, सुबह मृत मिला

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंट बीकानेर में शनिवार सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 524 एएससी बटालियन में तैनात जवान प्रदीप कुमार (36 वर्ष), रैंक एसएचटी/एनके, पुत्र नसीब राम, निवासी नवाबाद (जम्मू-कश्मीर) ने गुरुवार रात खाना खाकर मैस में विश्राम किया था। शुक्रवार सुबह तय समय तक जब वह नहीं जागा तो यूनिट के सूबेदार ओ.पी. राय ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद मैस हवलदार व मैस सेक्रेटरी को सूचना दी गई। जवान को तत्काल 187 मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सुबह 9.44 बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद यूनिट के सूबेदार ओ.पी. राय नें सदर थाने में रिपोर्ट दी, जिसके बाद पुलिस नें मर्ग दर्ज की है। जवान के शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जांच सउनि दीपा शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। जवान की असामयिक मौत से यूनिट में शोक की लहर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!