कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सूरजगढ़ ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर के 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक मनाया जाने वाला कर्तव्य बौध दिवस नगर पालिका सूरजगढ़ द्वारा स्वदेशी मेले प्रांगण में मनाया गया। उप शाखा मंत्री डॉ.भारत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अनिल शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि बसंता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूरजगढ़, अतिरिक्त जिला मंत्री सुनील भारद्वाज, मुख्य वक्ता संदीप शर्मा मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि कृष्ण सैनी, अशोक शर्मा, बालकृष्ण शर्मा स्वदेशी जागरण मंच, प्रधानाचार्य मंजू ठोलिया, उपशाखा अध्यक्ष राहुल कुमार, सभा अध्यक्ष संतोष गाडोदीया, डॉ.अनिल अनमोल, मनीषा सैनी, डॉ.अशोक अरडावातिया, राजकुमार सैनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शर्मिला डेला, अमित चौधरी, रविंद्र शर्मा, पवन बलौदा, नगर महामंत्री संतोष कुमावत, महेंद्र शर्मा, बबीता हिरनवाल, सुमित शर्मा आदि थे। मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अनेक उत्कृष्ट कार्य किए, छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद शिकागो में अपने संबोधन में भाई एवं बहनों शब्द का प्रयोग किया, इसलिए हम सभी छात्र-छात्राओं को अपने भाई बहन मानकर सहयोग करना चाहिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा अर्थात देश प्रथम राष्ट्र रक्षा की भावना हम सब में होनी चाहिए, अगर राष्ट्र ही नहीं रहा तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। भारत की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बहुत बड़ा योगदान है। उपशाखा अध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनिल अनमोल ने किया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!