जयपुर (योगेन्द्र कंडेरा): वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी-सक्षम फंड एडमिनिस्ट्रेशन और आधुनिक तकनीकी समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी फोरमीडियम ने हाल ही में आयोजित टाई ग्लोबल समिट में एक विशेष निवेशक लाउंज के प्रायोजक रहे। इस लाउंज में वेंचर कैपिटलिस्ट, फंड ऑपरेटर्स और एसेट मैनेजमेंट क्षेत्र के वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस पहल के अंतर्गत फोरमीडियम द्वारा “एआई के साथ भविष्य का प्रबंधन” विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा में वैकल्पिक निवेश तथा फंड टेक्नोलॉजी और सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पैनल चर्चा का संचालन कविता बंसल ने किया। पैनल में नितिन काकरिया (चीफ बिज़नेस ऑफिसर, डेलफिक कैपिटल पार्टनर्स, किरन देशपांडे (को-फाउंडर, मोजो नेटवर्क, टाई ग्लोबल बोर्ड सदस्य तथा मंदार म्हात्रे, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, फोरमीडियम शामिल रहे। चर्चा के दौरान एआई आधारित परिचालन दक्षता, बेहतर गवर्नेंस, जोखिम प्रबंधन और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया जैसे अहम विषयों पर प्रकाश डाला गया, जो एसेट मैनेजमेंट उद्योग के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। इस अवसर पर फोरमीडियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन सोमानी ने कहा, “वैकल्पिक निवेश उद्योग में एक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में यह देखना बेहद उत्साहजनक है कि हमारा स्थानीय इकोसिस्टम न केवल पारंपरिक तकनीकों को अपना रहा है, बल्कि एआई पहलों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।” टाई ग्लोबल समिट में फोरमीडियम की यह भागीदारी नवाचार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार फंड एडमिनिस्ट्रेशन मॉडल्स को सशक्त समर्थन देने की उसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
टाई ग्लोबल समिट में फोरमीडियम बना निवेशक लाउंज का प्रायोजक, एआई पैनल चर्चा पर आयोजन
By -
January 07, 2026
0
Tags: