श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के गांव ऊपनी में मेघवालों के मोहल्ले की लंबे समय से चली आ रही पेयजल की मांग कल पूरी हो गई। विधायक ताराचंद सारस्वत ने जो कहा वो कार्य पूरा किया। विधायक के प्रयासों से निर्मित नवीन ट्यूबवेल का शुभारम्भ किया गया। मोहल्ले के नागरिकों के चेहरे पर प्रसन्नता दिख रहीं थी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं गुंसाईसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण शर्मा का ग्रामवासियों ने जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि विधायक सारस्वत ने क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया है और विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। क्षेत्र में निरन्तर जो विकास रहा है। बिजली पानी सड़क निर्माण के लिए विधायक ने बहुत बजट लगाया है। नया ट्यूबवेल क्षेत्रवासियों के लिए पेयजल समस्या के समाधान में मील का पत्थर साबित होगा।
ऊपनी गांव में मेघवालों के मोहल्ले में नए ट्यूबवेल का शुभारम्भ, ग्रामवासियों ने जताया विधायक सारस्वत का आभार
By -
January 07, 2026
0
Tags: