प्रेमनाथ शिव मंदिर बाग पंजाबी कुआं मंदिर स्थित श्रीमदभागवत कथा का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



खैरथल (अमित शर्मा): शहर के वार्ड नं 11 स्थित प्रेमनाथ शिव मंदिर बाग पंजाबी कुआं स्थित श्रीमदभागवत कथा का आयोजन शनिवार से किया गया। श्रीमदभागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा 9:15 बजे शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथावाचक बाल व्यास वृंदावन आचार्य दिव्यम शर्मा एवं मंदिर महंत वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीमदभागवत कथा 31 जनवरी शनिवार से शुरू होकर 6 फरवरी तक होगी। श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 12:15 बजे से सायं 3:30 तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कलश यात्रा में बाल व्यास आचार्य दिव्यम शर्मा, मंदिर महंत वीरेंद्र शर्मा, प्रेमचंद (खानपुर वाले), राजन मलिक, अखज गुप्ता, शीला अग्रवाल, कमलेश मलिक, नीतू गुप्ता, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!