बूथ जीता, चुनाव जीता’ के संकल्प के साथ रानी बाजार मंडल की बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मंत्र देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन एवं राजेश पंडित ने संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों को संगठन से जोड़ने तथा घर-घर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति साझा की।
राजेंद्र पंवार ने पन्ना प्रमुख नियुक्ति, मतदाता सूची अपडेट और डेटा प्रबंधन को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व पार्षद मीना आसोपा सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!