सफलता की कहानी: बेलासर के किसान ने डेनमार्क से सीखी आधुनिक खेती

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नॉलेज एनहांसमेंट कार्यक्रम के तहत बीकानेर जिले के बेलासर गांव के युवा किसान वीरेन्द्र लुणू ने डेनमार्क का अध्ययन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक कृषि, डेयरी और पशुपालन की उन्नत तकनीकों को नजदीक से जाना।
पारम्परिक खेती से सीमित आय होने पर वीरेन्द्र ने कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लिया। सामुदायिक जल स्त्रोत निर्माण, सूक्ष्म सिंचाई और सब्जी उत्पादन के साथ उन्होंने समन्वित कृषि प्रणाली अपनाई। नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत चयनित होकर उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से 400 से अधिक भेड़-बकरियों का पालन शुरू किया।
वर्तमान में वीरेन्द्र खेती के साथ मुर्गी, मछली और खरगोश पालन से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। 8 से 15 अक्टूबर तक डेनमार्क में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने ग्रीन हाउस खेती, उन्नत डेयरी फार्म, जर्सी गाय पालन और आधुनिक फूलों की खेती का अध्ययन किया।
वीरेन्द्र लुणू डेनमार्क से सीखी तकनीकों को अपने गांव में लागू करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!