कठनाईया तो पुष्प समान है-प्रयत्न करते रहिये सफलता अवश्य प्राप्त होगी: सुधा आचार्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक खण्डवा रोड स्थित कार्यालय इन्दौर मे आहुत की गई, इस बैठक मे भारत तिब्बत सहयोग मंच मध्य क्षेत्र की सहप्रभारी बीकानेर से सुधा आचार्य ने बैठक का शुभारंभ शंखनाद कर मंच के उद्देश्य व कार्य प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। सरल भाव से कहा कि अच्छे व राष्ट्रहित के कार्यो मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उन्होने भगवान राम, भगवान कृष्ण व गुरुनानक देव के उदाहरण दिए। असाधारण वीर योद्धा महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, गुरू गोविदं सिंह के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला।

संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार, सदाशिव गोलवारकर के संघर्ष व त्याग संघ के सौ वर्षो की यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए तिब्बत की आज़ादी और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु संघर्ष यात्रा का आव्हान किया।
मध्य क्षेत्र के संयोजक संजय शर्मा उज्जैन से इस बैठक में उपस्थित हुए, उनके द्वारा मध्य क्षेत्र की सह प्रभारी सुधा आचार्य तथा मालवा प्रांत के अध्यक्ष पन्नालाल गुप्ता का स्वागत करते हुए मालवा प्रांत के पदाधिकारियों का परिचय दिया साथ ही मंच के विभिन्न प्रकोष्ठों तथा जिलों में मंच के गठन के कार्य को एक निश्चित समय में पूर्ण करने का अनुरोध किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!