मनरेगा बचाओ संग्राम और पंचायतीराज चुनाव पर डोटासरा–सियाग की चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर।जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट कर जिले से जुड़े अहम राजनीतिक व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
भेंट के दौरान जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान की प्रगति, निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित एसआईआर प्रक्रिया में फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 से जुड़े विषयों तथा पंचायतीराज चुनाव–2026 को लेकर जिला परिषद व पंचायत समितियों के पुनर्गठन के बाद चुनावी तैयारियों पर विस्तार से मंथन हुआ।
सियाग ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लिखित पत्रों का वितरण भी निरंतर किया जा रहा है, ताकि योजनाओं और संगठनात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, एनएसयूआई के श्रीकृष्ण गोदारा तथा जियाउर रहमान भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!