नागा महन्त नवलगिरी महाराज का 551 मटकों से हो रहा है अभिषेक

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): धार्मिक नगरी में रक्तांचल पर्वत पर स्थित ईच्छा पूर्ण बालाजी महाराज घाटी पर अघौरी मोनी तपस्वी नागा महन्त नवलगिरी महाराज का नित्य प्रात 5:15 बजे 551 मटकों से अभिषेक किया जा रहा है। श्रद्धालु अनिल नोहटा व मायाराम शर्मा ने बताया कि महन्त नवलगिरी महाराज का साम्भ दशमी से कृष्ण षष्टमी तक नित्य प्रात 5:15 बजे 551 मटकों से अभिषेक किया जा रहा है। यह आयोजन 11 दिवस तक चलेगा। जलधारा को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। इस दौरान अनेकों भक्त वहां पहुंचकर अघौरी बाब के दर्शन करके लाभ ले रहे हैं। बाबा नवलगिरी ने बताया कि इस जलधारा का आयोजन जगत के कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा है। जिससे लोगों में सद्भावना व एकता की भावना जागृत हो सके। साथ ही सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं विश्वास भी लोगों में व्याप्त हो। इस कार्यक्रम में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैंकड़ों लोग भाग ले रहे हैं और सेवा कर पुण्य कमा रहे हैं। इस अवसर पर अनिल नोहटा, मायाराम शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश जांगिड़, प्रवीण जाट, हरीओम शर्मा, पटेल रूपपुरा, रामू चौधरी, त्रिलोक तिवाड़ी, गिल्लू पटेल, विनोद ग्वाला, आलोक मीणा, जीतू पटवारी, राजेंद्र जौंला व सीताराम कुमावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!