लुहार कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण की मांग, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रामलीला मैदान, चूणा चौक के पास स्थित लुहार कॉलोनी की बदहाल स्थिति को लेकर निवर्तमान पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने नगर परिषद से सड़क व नाली निर्माण की मांग की है। करीब 30 वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा बसाई गई इस कॉलोनी में वर्तमान में सड़कें और नालियां पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर नालियां टूटकर बंद पड़ी हैं, जिससे घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आवागमन में भारी परेशानी के साथ-साथ क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। प्रदीप कुमार सैनी ने बताया कि कॉलोनी में सड़क के नाम पर केवल टूटे पत्थरों का रास्ता बचा है, जिस पर वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या को ज्ञापन सौंपकर लुहार कॉलोनी में शीघ्र सीसी सड़क व नाली निर्माण की मांग की गई। आयुक्त बोचल्या ने मौके का निरीक्षण कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!