विधायक अंशुमान सिंह भाटी की पहल से कोलायत के दूरस्थ गांवों को मिला 4G नेटवर्क

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या अब समाप्त होने जा रही है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा भारत सरकार के संचार विभाग को भेजे गए पत्र का सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।
विधायक भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि नव सृजित ग्राम पंचायत 7 एम (अखूसर) के अंतर्गत आने वाले गांव अन्नेवाला, सांचू, अखूसर, कब्रेवाला सहित तथा नवीन ग्राम पंचायत विकेंद्री के अंतर्गत 3 KWM आबादी, 2 BLM नया गांव एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को अब 4G मोबाइल नेटवर्क सेवा का लाभ मिलेगा।
विधायक भाटी ने बताया कि केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि विभागीय जांच के पश्चात इस क्षेत्र को डिजिटल भारत निधि (DBN) की 4G संतृप्ति योजना में सम्मिलित कर लिया गया है। पत्र के अनुसार 7 एम (अखूसर) गांव में 4G मोबाइल साइट को On-Air कर दिया गया है, जबकि विकेंद्री गांव को भी योजना में शामिल करते हुए दिसंबर 2026 से 4G मोबाइल सेवा प्रारंभ की जाएगी।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, व्यापार तथा प्रशासनिक सेवाओं को सशक्त बनाने का मजबूत आधार है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, संचार मंत्रालय एवं केंद्रीय संचार मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!