जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी फाउंडेशन राजस्थान द्वारा द्वितीय स्थापना दिवस समारोह जयपुर में 28 जनवरी को जयपुर क्लब में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर शेखावाटी फाउंडेशन झुंझुनू जिले की 3 विभूतियां, सिंघानिया यूनिवर्सिटी के रवि सिंघानिया को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए, प्रसिद्ध मूर्तिकार मातूराम कुमावत को मूर्तिकला के क्षेत्र में विश्व में झुंझुनू के नाम को गौरान्वित करने के लिए एवं समाजसेवी भामाशाह प्रदीप पाटोदिया सुपुत्र स्वर्गीय श्री चौथमल पाटोदिया का सामाजिक सरोकारों में अनुकरणीय सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य स्तर पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष, झाबर सिंह खर्रा स्वायत शासन मंत्री, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, कालीचरण सराफ विधायक, हरलाल सहारण विधायक, राजेंद्र पारीक विधायक, गोरधन वर्मा विधायक, केके गुप्ता डूंगरपुर, मंजू शर्मा विप्र आयोग पूर्व उपाध्यक्ष, राजपाल शर्मा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डॉ.सौम्या गुर्जर, महापौर जयपुर सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां उपस्थित थी, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अतिथियों का शेखावाटी फाउंडेशन की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संजय मुकुंदगढ एवं सीमा मिश्रा द्वारा सुंदर राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किए गए। समारोह में सुप्रसिद्ध गायिका कलाकार सीमा मिश्रा सहित अन्य क्षेत्र की हस्तियों का भी सम्मान किया गया।
3/related/default