चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जयपुर रेंज कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस सम्मान समारोह में महानिदेशक पुलिस राजस्थान द्वारा सम्मानित चिड़ावा पुलिस उपाधीक्षक विकास धीधवाल को सम्मानित किये जाने के उपरांत चिड़ावा पहुंचने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के तत्वावधान में फूलमाला, साफा, शॉल और तेजाजी का छायाचित्र भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, जय सिंह बराला, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया, ब्लॉक प्रभारी अमर सिंह काजला व दुलीचंद लमोरिया उपाध्यक्ष पिलानी सहित अन्य मौजूद थे।
3/related/default