बालिका सैनिक स्कूल: आवेदन की तिथि 24 जनवरी तक बढ़ी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। प्रदेश के दो बालिका सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए बालिकाओं के आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी से बढ़ाकर 24 जनवरी 2026 कर दी गई है। चयन परीक्षा 8 मार्च 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी।
इस परीक्षा के माध्यम से पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल और महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में 80 सीटें निर्धारित हैं।
राज्य के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 5 में अध्ययनरत बालिकाएं शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। शालादर्पण अथवा पीएसपी पोर्टल से जुड़े नहीं विद्यालयों तथा नवोदय, केंद्रीय व कांवेंट स्कूलों की बालिकाओं के आवेदन संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के माध्यम से ऑफलाइन जमा किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!