शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य के चलते रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी

AYUSH ANTIMA
By -
0
शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य के चलते रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी

उत्तर रेलवे द्वारा शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखण्ड के धमतान साहिब-टोहाना स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 54044, हिसार-जींद रेलसेवा दिनांक 27.03.26 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 26.03.26 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रोहतक-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12485, नान्देड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 26.03.26 को नान्देड़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा जींद, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फुल स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
2. गाडी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 27.03.26 को दिल्ली़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा जींद,नरवाना, टोहाना, जाखल,बुढलाडा,मनसा,मौर स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 54043, जींद-हिसार रेलसेवा दिनांक 27.03.26 को जींद से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 05 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 

रेगुलेट रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 25.03.26 को डिब्रूगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रोहतक-नरवाना स्टेशनों के बीच 01 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!