ककराना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पौंख के प्रसिद्ध मालखेत कानड़दास आश्रम की पहाड़ियों की तलहटी के सेवादास आश्रम में 6 से 14 फरवरी तक होने वाले 21 कुण्डीय अन्नपूर्णा महायज्ञ का होगा। महंत विजय दास महाराज एवं भुजपाल दास महाराज के सानिध्य में यज्ञ की बसंत पंचमी पर विधिवित पूजा अर्चना कर ध्वजा स्थापना की गई। आयोजकों ने बताया कि 6 फरवरी को पोंख के गोपीनाथ मंदिर से सेवादास महाराज तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 14 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहूंति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। ब्रह्मलीन दादूपंथी संत शिरोमणि कान्हडदास महाराज की पावन धरा पर आयोजित होने वाले महायज्ञ को यज्ञाचार्य वैदिक विष्णु शास्त्री, वेद विभूषण शास्त्री उपाचार्य गोपाल शास्त्री एवं अजय शास्त्री सम्पन्न कराएंगे। इस अवसर पर आश्रम के महंत विजयदास महाराज, भुजपाल दास महाराज, समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, गोपाल सिंह शेखावत पोंख, रविन्द्र सिंह पोँख, मनदीप सिंह, हनुमान सिंह, मनोहर सिंह, हर्षा राम सैनी, श्योपाल कुमावत, महावीर सैनी, राजू गुर्जर, दलीप सैनी, मूलचंद सैनी, बद्री सैनी, नरपत सिंह, श्रवण गुर्जर, मोहन गुजर, पंडित विष्णु शास्त्री, नरेश महाराज गुडा, तेजपाल शेखावत, बिलू सिंह शेखावत, उप सरपंच लक्ष्मण सिंह, सांवर मल सैनी, सीताराम दास महाराज, रिटायर प्रधानाचार्य महावीर मास्टर, रामदेव सैनी नेता, जैकी सिंह, धन सिंह पोँख, राकेश नायक सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे।
पौंख में 21 कुण्डीय अन्नपूर्णा महायज्ञ को लेकर बसंत पंचमी पर भूमि पूजन
By -
January 24, 2026
0
Tags: