ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम-2026 : प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर, 20 जनवरी। किसानों व पशुपालकों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम-2026 के तहत प्रदेश के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के निर्देशों के क्रम में इन शिविरों का शुभारंभ 23 जनवरी (बसंत पंचमी) से होगा।
संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य ग्राम-2026 में किसानों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना, कृषि, उद्यान एवं संबद्ध विभागीय योजनाओं की जानकारी देना तथा ऑन-स्पॉट लाभ उपलब्ध कराना है। शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता सहित विभिन्न विभाग भाग लेंगे।
सहायक निदेशक उद्यानिकी मुकेश गहलोत के अनुसार शिविर 23, 24, 25, 31 जनवरी, 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी 2026 तक कुल 10 दिवस आयोजित होंगे। शिविरों का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग नोडल विभाग रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!