जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (SKIT), जयपुर के मैनेजमेंट स्टडीज़ विभाग द्वारा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैनेजमेंट, बिज़नेस एंड इकोनॉमी (ICMBE-2025) का शुभारंभ जेसी बोस सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रो.एसएल सुराणा, निदेशक (शैक्षणिक), SKIT ने स्वागत उद्बोधन में भारत की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने एवं ग्रीन एनर्जी के महत्व पर विचार रखे। इसके बाद डॉ.अजय वर्मा, कन्वीनर, ICMBE-2025 ने सम्मेलन की थीम प्रस्तुत की। विशेष अतिथि डॉ.राजेश मेठी, चेयरपर्सन, आईएसटीडी, जयपुर ने कहा कि युवा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से जयपुर जैसे महानगरों में ट्रैफिक प्रबंधन सहित समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। मुकुल शांडिल्य ओर रवि रामावत ने प्रबंधन में विश्लेषणात्मक उपकरणों के उपयोग पर प्रस्तुति दी। माननीय अतिथि मिस अनिला चोरारिया, असिस्टेंट डायरेक्टर, एमएसएमई ने ज़ीरो डिफेक्ट–ज़ीरो इफ़ेक्ट मॉडल, लीन स्कीम और छात्रों व एमएसएमई के बीच कार्य सहयोग पर जानकारी दी। अमित नैय्यर, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, आरटीएक्स – प्रैट एंड व्हिटनी, यूएसए ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाएँ और तकनीकी विकास पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। अंकित डागा, डायरेक्टर, गैलेक्सी ग्रुप ने ज्ञान साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया। मुख्य अतिथि मंजुल माथुर, रेलवे इंजीनियर (IRSE) एवं पूर्व महाप्रबंधक, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने भारतीय रेल प्रबंधन व्यवस्था पर अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन की सफलता में डॉ.सविता चौधरी, विभागाध्यक्ष, मैनेजमेंट स्टडीज़ तथा सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में तरुण शर्मा, कन्वीनर, ICMBE-2025 ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
3/related/default