कुमास ग्रामवासियों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


मंडावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कुमास ग्रामवासियों द्वारा मण्डावा युवा राजपूत महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलीप सिंह वाहीदपुरा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनना बड़ी बात नहीं है, बल्कि उसकी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना बड़ी बात है। युवा अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर पर मज़बूत किया जाएगा और समाज मे शिक्षा के स्तर को सुधार किया जायेगा, शीघ्र ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमासिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ.सुरेन्द्र पूनिया, सुमेर पूनिया, सरपंच महेश पूनिया, महेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, सुमेर सिंह, मान सिंह, चंद्रपाल सिंह, बबलू सिंह, मदन सिंह, नाहर सिंह, रवि सिंह, हन्नी सिंह तथा उत्तम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!