कर्त्तव्य पथ और सैन्य दिवस पर ऐतिहासिक प्रस्तुति के लिए रवाना होगा बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी का बैंड दल

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी के सुप्रसिद्ध विद्यालय बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी का 51 सदस्यीय बैंड दल देश की राजधानी नई दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की भव्य परेड में मार्चिंग प्रस्तुति देने के लिए प्रस्थान करेगा, साथ ही विद्यालय का दूसरा बैंड दल जयपुर में आयोजित होने वाली आर्मी दिवस परेड में प्रतिभाग लेगा। छात्राओं ने लंबे समय से अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है। सर्वप्रथम विद्यालय के बैंड दल ने बिरला शिक्षण न्यास के निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर (अति विशिष्ट सेवा पदक) का अपनी मधुरिम प्रस्तुति द्वारा स्वागत किया। बिरला शिक्षण न्यास के निदेशक ने बैंड दल की सभी छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अपनी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह केवल विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंड दल अपनी अनुशासित मार्चिंग और मधुर संगीत के माध्यम से देशभर में विद्यालय का नाम रोशन करेगा। उन्होंने सभी छात्राओं को चॉकलेट प्रदान कर उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बिरला शिक्षण न्यास के उपनिदेशक (वित्त) डॉ.घनश्याम सिंह गौड़, उपनिदेशक (प्रशासनिक एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल, डॉ.मनोज जांगिड़ और उपासना शर्मा उपस्थित होकर सभी ने बच्चों और विद्यालय परिवार को शुभकामनायें दी। विद्यालय की प्राचार्या अचला वर्मा ने कहा कि विद्यालय विगत 67 वर्षों से गणतंत्र दिवस परेड में अनवरत अपनी प्रस्तुति देता आ रहा है। ये छात्राएं गणतंत्र दिवस परेड सहित प्रधानमंत्री रैली, मुख्य मंत्री तथा विदेशी मेहमानों के समक्ष प्रस्तुति देंगी। विद्यालय का यह दल बैंड मास्टर सूबेदार राजकुमार, कैप्टन सविता शर्मा और सीनियर अंडर ऑफिसर सलोनी यादव के नेतृत्व में कर्त्तव्य पथ पर अपनी प्रस्तुति देगा। उन्होंने बताया कि आर्मी दिवस पर पहली बार जयपुर में परेड का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भी विद्यालय का बैंड दल बैंड मास्टर सुधीर कुमार गौतम, दिव्या सिंह के साथ आयुषी जैन के नेतृत्व में प्रतिभागिता करने जा रहा है। 
समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने उनके सफल और गौरवपूर्ण प्रदर्शन की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!