सिंघाना में सुशासन रथ यात्रा का समापन, आमसभा का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सिंघाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई सुशासन रथ यात्रा का समापन शुक्रवार को सिंघाना में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिंघाना की पुरानी मंडी चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, सिंघाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, बुहाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह तंवर, बुहाना नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ सिंह, विकास भालोठिया, बुहाना ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पचेरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण गुर्जर, पूर्व जिला मंत्री भरत बोहरा एवं सूरजगढ़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी मंचासीन रहे।
आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पत्रकों का वितरण किया गया तथा जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुशासन रथ यात्रा के सारथी सुनील कुमार एवं उनके सहयोगी अंकित सक्सेना का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा ने रथयात्रा मे अपार सहयोग एवं समर्थन के लिए नागरिकों, विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री बालकिसन सोमरा, शशिकांत शर्मा, विजेंद्र भास्कर, ब्रह्मानंद चौधरी, संजय शर्मा, बबलेश शर्मा, महेश धायल, दिलीप खेदड़, महेंद्र सिंह तंवर, गोविन्द जांगिड़, रमेश धानका चितौसा, राजेश जेदिया, राधेश्याम पंवार  सहित अनेक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!