झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौ माता को संवैधानिक दर्जा देने एवं गौ हत्या पर रोक लगाने की माँग को लेकर शुक्रवार को स्थानीय बगड़ रोड स्थित श्री चंचल नाथ टीले पर ओमनाथ महाराज की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पालवास धाम सीकर के महंत चंद्रमा दास महाराज ने कहा कि गौ माता की रक्षा व उनको माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने हेतु अनेक महापुरुषों व संतों ने अपने जीवन की आहुति दी। पृथ्वी के प्रारंभ से ही गौ माता की सेवा व रक्षा हेतु श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान परशुराम, महर्षि गुरु वशिष्ठ, गौरक्ष नाथ, दत्तात्रेय जैसे महापुरुषों ने अवतार धारण किया और कलियुग में भी संत समाज ने बारंबार गौ माता को संवैधानिक दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर रोक लगाने के क़ानून बनाने हेतु लगातार संघर्ष किया और हजारों संतों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। आज सम्पूर्ण देश में प्रत्येक जिले में संतों द्वारा गौ रक्षकों व गौ सेवकों के साथ इस बीड़े को उठाया है। जब तक गौ माता को संवैधानिक दर्जा नहीं प्राप्त होगा और देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, तब तक अनवरत ये अभियान चलता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संकट मोचन बालाजी खाँसौली धाम चूरू के पीठाधीश्वर नवरत्नगिरि महाराज ने स्वर सहित हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ गायन के बाद कहा कि गौ माता के प्रत्येक कण कण में ईश्वर का वास है। उनको गौ माता का संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने से भारत देश की उन्नति, समृद्धि व महिमा अत्यधिक तेज़ी से बढ़ेगी। प्रकाश नारायण महाराज कुचामन सिटी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इस अभियान को जिले की प्रत्येक तहसील, गांव ढाणी तक पहुँचाने को आह्वाहन किया। इनके अलावा महावीर नाथ महाराज, विचार नाथ महाराज, अमरदास महाराज, अभय नाथ महाराज, अशोक नगर मध्यप्रदेश के जिला प्रभारी कृष्ण प्रिया शरण महाराज, गुना मध्यप्रदेश से अरुण कृष्ण शास्त्री सहित अनेक संतगण ने गौ माता पर अपने विचार रखे। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक विकास पुरोहित ने बताया कि संगोष्ठी का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ गौ माता के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की विस्तार से प्रस्तावना सतीश गजराज ने रखी। तहसील स्तर पर गौ सेवा कर रहे गौ सेवकों ने भी अपनी बात रखी। जिसमें पिलानी से विकास शर्मा डुमोली, लिखवा गौशाला से कैलाश व्यास, श्रीराम गौ रक्षा दल झुझुनूँ से विनोद नायक, जय माता दी गौ उपचार शाला मैहराना से प्रवीण योगी, शक्ति सिंह सुल्ताना, अमित मान चिड़ावा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में पौषबड़ा का प्रसाद किया गया ।इस अवसर पर कांति प्रसाद ढँढ, प्रदीप शर्मा अलसीसर,पवन पुजारी, हरिकिशन शुक्ला, अनूप पुरोहित, गोपी पुरोहित, राजू मारिगसर, महेश बसावतिया, जगदीश सैनी, रवि लाम्बा, विजय कुमार सैनी, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, सावित्री सैनी, अरुणा सिहाग, सुधा पंवार, दीपक स्वामी, इन्द्राज सैनी, राकेश सहल, अनिल जोशी, सुनील सैनी, दयाराम सैनी, सोनू भार्गव, सेंटी, विशाल नायक, धीरज सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे ।
3/related/default