फोर्टी और डीजीटीएस के बीच वार्ता

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के विभाग डायरेक्टर जनरल टैक्‍स पेयर एंड सर्विसेज के अधिकारियों के साथ वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, यूथ विंग सचिव प्रशांत शर्मा, डीजीटीएस के अधिकारी अनिल श्रीधरन और मनीष सोनकर शामिल हुए। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने जीएसटी के कई प्रावधानों में बदलाव किए हैं। यह बदलाव की प्रक्रिया लगातार जारी है, लेकिन व्यापारी और उद्योगपतियों के साथ कर सलाहकारों को भी इनकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती। इसके कारण व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फोर्टी ने तय किया है कि जनवरी में डीजीटीएस के साथ मिलकर बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें विभाग के बड़े अधिकारी फोर्टी के सभी सदस्यों को जीएसटी के नए और जटिल प्रावधानों की जानकारी देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!