बीकानेर, (सरजीत सिंह)। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में व्यापार और उद्योग के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा स्थानीय स्वदेशी ब्रांड प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि छोटे व मध्यम उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचाने के लिए एवं अपने ब्रांड की एक विशेष पहचान दिलाने के लिए ट्रेड फेयर एक्सपों का आयोजन किया जा रहा है।
बीकानेर व्यापार एवं उद्योग मंडल के तत्वावधान में बीकानेर ट्रेड पीओ (Bikaner TradePO) का आयोजन 8 से 11 जनवरी 2026 तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड, बीकानेर में किया जाएगा। इस चार दिवसीय मेले में B2B और B2C दोनों तरह के व्यापारिक अवसर उपलब्ध होंगे, साथ ही एंटरटेनमेंट, फूड कोर्ट, गेम/एक्टिविटी ज़ोन और बिजनेस सेमिनार/कॉन्फ्रेंस भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि स्टॉल बुकिंग पर अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 25% की छूट दी जा रही है। स्टॉल बुकिंग के लिए 99281 60499 और 88549 21222 पर संपर्क किया जा सकता है।
बीकानेर एवं राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।
व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि स्थानीय व स्वदेशी ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड फेयर एक्सपों का आयोजन किया जाएगा, इससे ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी मजबूती मिलेगी। व्यापारिक नेटवर्किंग, नए समझौते, उत्पाद लॉन्चिंग और उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर्स इस आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ रहेंगी। इस एक्सपों में फन, फूड व मनोरंजन व बच्चों के लिए गेम जोन सभी प्रकार की सूविधा उपलब्ध रहेगी।
स्टॉल विवरण (प्रमुख):
सिंगल स्टॉल: ₹18,000
यू स्टॉल (2 स्टॉल): ₹51,000
एल स्टॉल (3 स्टॉल): ₹45,000
प्राइम स्टॉल (2 स्टॉल): ₹61,000
प्रीमियम स्टॉल (4 स्टॉल): ₹1,35,000
फूड कोर्ट स्टॉल: ₹1,21,000
स्टॉल साइज:
सामान्य स्टॉल: 10×10 फीट
फूड कोर्ट स्टॉल: 40×22 फीट
मेले में डोम-1 से डोम-4, अलग-अलग पासेज, पार्किंग, एंटरटेनमेंट ज़ोन, गेम/एक्टिविटी ज़ोन और फूड कोर्ट की सुव्यवस्थित व्यवस्था रहेगी।