जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नियमित रूप से शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए। इस अवसर पर 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप आयोजित भी किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर ने विभागीय निरीक्षणों को नियमित, प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में भेजने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जलदाय विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की समय पर मरम्मत करवाई जाए, जिससे आमजन को असुविधा न हो। बैठक में खाद्य एवं उर्वरक की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने ई-फाइलिंग की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!