रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता: एकलव्य एवं जैनम रहे संयुक्त विजेता

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: खेल लेखक स्व.झंवरलाल व्यास रंगीला स्मृति बीसवीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में एकलव्य गोस्वामी तथा जैनम कोठारी संयुक्त विजेता रहे। छह चक्रों के मुकाबले में दोनों बाल शातिरों ने 5.5 अंक प्राप्त किए तथा समान अंक एवं टाइब्रेकर के आधार पर पहला स्थान हासिल किया। पांच अंकों के साथ मानवेंद्र सिंह दूसरे तथा पांच अंकों के साथ ही प्रोग्रेसिव गणना के आधार पर मोहम्मद अयान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अन्वेषा व्यास ने पांच अंक हासिल कर पहला, नैंसी बोड़ा ने 4.5 अंक के साथ दूसरा तथा दिया रंगा ने चार अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्रभारी एड.जुगल किशोर व्यास ने बताया कि दूसरे दिन के खेलों की शुरुआत जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष तथा आर्बिटर भवानी शंकर आचार्य ने मोहरे चलाकर की। प्रतियोगिता में सबसे छोटे शातिर के रूप में माहिर खत्री तथा सबसे छोटी महिला शातिर के रूप में प्रियांशी चूरा के साथ सबसे अनुशासित शातिर के रूप में देवांश बैद तथा उत्कृष्ट शातिर के रूप में आदित्य चूरा का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं एवं समस्त प्रतिभागियों को 3 जनवरी को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन सदन में दोपहर 12:15 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। शुक्रवार को संस्था अध्यक्ष एड.बसंत आचार्य, संरक्षक दुर्गा शंकर आचार्य, राजेंद्र व्यास, विनीत व्यास, मोहित व्यास, रोहित व्यास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!