लायन्स क्लब झुंझुनूं की 45वीं चार्टर नाईट सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायन्स क्लब झुंझुनूं की 45वीं चार्टर नाईट स्थानीय मोदी रोड़ स्थित गाडिया टाउन हॉल में क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा के दिशा निर्देशन में गुरुवार को सायंकाल 6 बजे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-1 के प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेयी, प्रथम सह प्रांतपाल एमजेएफ लायन आशुतोष वशिष्ठ, द्वितीय सह प्रान्तपाल एमजेएफ लायन आरएस मदान, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल, रीजन चेयरमैन डॉ.एनएस नरुका एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन डॉक्टर कमल तापड़िया सहित अन्य क्लब पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुई। 
क्लब अध्यक्ष लायन डॉ.देवेंद्र सिंह शेखावत ने सभा प्रारम्भ करने की घोषणा की। लायन विनिता शर्मा द्वारा ध्वज वंदना तथा विश्व शान्ति के लिए एक मिनट की मौन प्रार्थना की गयी। प्रथम उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन योगेश खंडेलिया द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। क्लब कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़ ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। वर्ष भर की सेवा व प्रशासनिक गतिविधियों का लेखा जोखा लायन्स क्लब झुंझुनूं की ओर से सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता ने प्रस्तुत किया गया। 
पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल द्वारा क्लब के 20 नये सदस्यों को लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के बारे में जानकारी करवाते हुए उन्हें विधिवत शपथ ग्रहण करवाकर सदस्य घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सेवाभावी सदस्यों का प्रांतीय पिन लगाकर सम्मान किया गया। समारोह में अतिथियों द्वारा एमजेएफ एवं चार्टर सदस्यों का, क्लब में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले सदस्यों का, क्लब गतिविधियों के संयोजको का, क्लब गतिविधियों में सहयोगी रहे सेवाभावी व्यक्तियो, दानदाताओं एवं क्लब के सक्रिय सदस्यों का सम्मान किया गया। समारोह में लायन जुगल किशोर पाटोदिया को जन्मदिवस की प्रांतपाल द्वारा बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह का कुशल संचालन लायन परमेश्वर हलवाई एवं एमजेएफ लायन डॉ.डीएन तुलस्यान द्वारा बहुत ही शानदार एवं रोचक ढंग से किया गया। अतिथियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ तीन लायन सदस्यों में प्रथम लायन शिवकुमार जांगिड को डॉ.कुन्दनबाला जैन मेमोरियल ट्रॉफी, द्वितीय लायन एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार को डाबराईट ट्राफी, तृतीय लायन विनिता शर्मा को माई झुंझुनूं डॉट कॉम ट्रॉफी, शिवचरण हलवाई तथा एमजेएफ लॉ.डॉ.डी.एन.तुलस्यान के सानिध्य में प्रदान की गयी। इस अवसर पर क्लब की पत्रिका रश्मि पुंज का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। जिसके प्रधान संपादक एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, सह संपादक लायन शिव कुमार जांगिड़, दयाशंकर अरडावतिया, संपादक मंडल में श्रीमती शकुंतला पुरोहित, डाक्टर बबीता कुमावत एवं एमजेएफ लायन मनोज सिंह टीकेएन थे। जानकारी देते हुए क्लब पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि क्लब अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र सिंह शेखावत ने अध्यक्षीय उद्बोधन एवं कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार जांगिड़ द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम समापन से पूर्व क्लब अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा अतिथियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। समापन पर सभी के सम्मान में क्लब द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक लायन शिवकुमार जांगिड़, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार एवं लायन महिपाल सिंह थे। समारोह में प्रदीप शेरेवाला श्रीगंगानगर, हेमेंद्र तिवाडी ग्वालियर, मनोज शर्मा जयपुर, शेखावाटी के सीकर, चूरू, फतेहपुर, सुजानगढ़, रतनगढ़, तारानगर, सरदारशहर श्रीमाधोपुर एवं लायन्स क्लब झुंझुनू गौरव के पदाधिकारी एवं सदस्यो का स्वागत किया गया।

*अतिथियों ने बांटी जरूरतमंदों को कम्बल*
 
चार्टर नाईट से पूर्व गाडिया टाउन हॉल में निर्धन जरूरतमंदों को कम्बल, क्लब सदस्यों एवं विभिन्न दानदाताओं के सौजन्य से एवं इन सभी जरूरतमंदों को फुड पैकेट सीए लायन दीनबन्धु जालान मुम्बई के सौजन्य से अतिथियों द्वारा वितरित किये गये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!