सड़क पर उतरे बड़े पुलिस अधिकारी, सभी एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सख़्त चेकिंग शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: शहर में बढ़ते आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने और पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए अलवर पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इससे अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में हुई बड़ी वारदातों से सबक लेते हुए पुलिस ने शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अब अपराधियों के लिए जिला बॉर्डर पार कर सुरक्षित भाग निकलना आसान नहीं रहेगा। अलवर पुलिस ने हाल ही में बॉर्डर पार कर फरार हुए कई आरोपियों को पकड़कर कई मामलों का खुलासा किया है, जो इस रणनीति की सफलता को दर्शाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि जिले में अपराध रोकथाम और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अब जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित रूप से सड़कों पर समय बिताकर सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलवर पुलिस का मूल मंत्र है —“आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय।” इसी लक्ष्य के साथ पूरे जिले में टीमवर्क के माध्यम से अभियान को मजबूती से चलाया जा रहा है। पुलिस की यह सक्रियता शहर में अपराध नियंत्रण की उम्मीद को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!