गृह रक्षा संगठन का 63वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: गृह रक्षा स्थापना दिवस पर 6 दिसम्बर के अवसर पर महल चौक परिसर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गृह रक्षा संगठन का 63वां स्थापना दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 8 बजे दो प्लाटूनों द्वारा सलामी दी गई तथा कम्पनी कमाण्डर जसवन्त सिंह शेखावत ने विभागीय ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात जसवन्त सिंह द्वारा राष्ट्रपति महोदया गृह मंत्री भारत सरकार, राज्यपाल, राजस्थान, गृह रक्षा मंत्री राजस्थान सरकार तथा गृह रक्षा महानिदेशक एवं महासमादेष्टा मालनी अग्रवाल द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेशों को स्वयं सेवकों को पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों को अल्पाहार एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर समस्त स्थायी स्टाफ एवं गृह रक्षा स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!