नयाशहर पुलिस नें हथियारबंद जवानो के साथ थाना क्षेत्र में निकाली पैदल गश्त, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए मंगलवार को व्यापक पैदल गश्त निकाली। थानाधिकारी कविता पुनियां के नेतृत्व में हथियारबंद पुलिसकर्मियों के लवाजमे के साथ निकाली गई यह गश्त इलाके के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी। पुलिस दल ने गोकुल सर्किल, बनिसर बारी, नाथूसर गेट, गोविन्द प्लेस, नाथूसर बास और बरम बगीची सहित आसपास के इलाकों में पैदल गश्त कर स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान थानाधिकारी पुनियां ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!