सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 दिसम्बर तक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 2,57,155 पेंशनर्स को अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा। अभी तक 1,39,831 पेंशनर्स (54.38%) ही सत्यापन करवा चुके हैं, जबकि 1,17,323 पेंशनर्स का सत्यापन शेष है। संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि पेंशनर्स ई-मित्र/ई-मित्र प्लस केंद्रों पर बायोमैट्रिक्स, या राजस्थान सोशल सिक्योरिटी पेंशन एंड आधार फेस आरडी मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस रिकॉग्निशन द्वारा अपना सत्यापन करवा सकते हैं। यदि अंगुली की छाप या फेस रिकॉग्निशन से सत्यापन संभव न हो, तो उपखंड अधिकारी/विकास अधिकारी पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करेंगे। फिर भी सत्यापन न होने की स्थिति में पेंशनर को पीपीओ, जनआधार आदि दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होना होगा, जहां अधिकारी दस्तावेज जांचकर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन पूर्ण करेंगे।
अत्यधिक वृद्ध या अक्षम पेंशनर्स का सत्यापन मोबाइल ऐप के जरिए घर पर ही सुनिश्चित किया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पात्र पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन निर्धारित समयावधि में पूरा करवा लें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!