विद्या मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र: प्रोफेसर कैलाश गुर्जर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सेवानन्द महाविद्यालय में मनीष दास महाराज के सानिध्य में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह उड़ान उत्कर्ष का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केन्द्रीय विश्वविद्यालय महेन्द्रगढ़ हरियाणा के प्रोफेसर डॉ.कैलाश गुर्जर ने सेवानन्द महाराज व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार नरेश गुर्जर ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि केजीआर कॉलेज जयपुर के निदेशक रुपसिंह डोई, आयुष्मान आईटीआई मनोहरपुर के निदेशक रमेश गुर्जर, पूर्व भाजपा अरणिया मण्डल अध्यक्ष देवराज गुर्जर रहे। इस दौरान राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित निवाई तहसील के होनहार विद्यार्थी शंकर लाल गुर्जर, सुमन गुर्जर व मुकुट सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय के निदेशक डॉ.रुपसिंह अधाणा ने महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय ने सन् 2012 में अपनी स्थापना से लेकर विगत 13 वषों में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सिर्फ बीए पाठ्यक्रम एवं 35 विद्यार्थियो से प्रारम्भ हुए महाविद्यालय में आज 10 से अधिक पाठ्यक्रम एवं 1500 से अधिक छात्र छात्राएं नियमित रुप से अध्ययनरत कर रहे हैं। समारोह में मुख्य अतिथि ने विद्या को मनुष्य का सबसे बडा मित्र बताते हुए कहा कि मुसीबत के समय में मनुष्य के साथ उसके द्वारा अर्जित किया गया ज्ञान ही काम आता है। महाविद्यालय के निदेशक डॉ.रुपसिंह अधाणा ने सभी प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!