निवाई (लालचंद सैनी): झिलाय रोड के रेलवे फाटक पर 46.29 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रामसहाय वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनपुरिया, नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता व शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने विधिवत लोकार्पण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवाई में पेयजल योजना के लिए 400 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से अब आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य कर रही है। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि निवाई को विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि आवंटन कर दिया गया है, जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पर्वत पर पहुंचने के लिए सीढय़िों का निर्माण किया गया है तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाई गई है। रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण से झिलाय रोड क्षेत्र में यातायात सुचारु होगा और निवाई के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता गौतम मीणा व कोंटेक्टर श्रीराम गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा झिलाय रोड फाटक एवं चैनुपरा फाटक दोनों रेलवे फाटकों पर रेलवे ओवर ब्रिज के साथ ही हल्के वाहनों के लिए रेलवे फाटक से करीब सौ से डेढ सौ मीटर तक दुपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए अंडरपास का निर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा, तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एचएल मीणा, अधिशाषी अभियंता गौतम मीणा, सहायक अभियंता मोनिका उपाध्याय, कनिष्ठ अभियंता शुभम खंडेलवाल, रमाकांत शर्मा, डीआर ममता चौधरी, पूर्व प्रधान रामअवतार लांगड़ी, सीतादेवी वर्मा, पूर्व प्रधान ममता जाट, गिरिराज जाट, करण सिंह, जय नारायण कुमावत, रामविलास बलाई, मौला सेन, बाबूलाल माली, शंकर लाल सैनी, बुधराम मीणा, नारायण लाल यादव, भंवर लाल शर्मा एवं राजकुमार करनानी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से आवागमन होगा सुगम: मंत्री कन्हैया लाल चौधरी
By -
December 25, 2025
0
Tags: