सडकों पर बने चबूतरों पर पालिका प्रशासन का चला पीला पंजा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका की गठित समिति ने अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट के निर्देशन में कॉलोनियों में अवैध रूप से सडक पर बनाए गए कच्चे व पक्के चबूतरों व पालिका के भू-खंड पर निर्माणाधीन चार दीवारी पर कार्रवाई करके जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर पालिका के कचरा संग्रह केन्द्र में भी कार्रवाई करते हुए सामानों को जब्त किया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि कालोनीवासियों ने अपने मकानों के बाहर सडकों पर चबूतरों का निर्माण करके सडकों को सिकुडा दिया है। जिससे कालोनियों में आने-जाने वाले वाहन चालकों सहित कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसकी कई बार नगर पालिका में शिकायतें मिलने पर पुलिस थाने के पीछे स्थित शिवाजी कॉलोनी में जाने वाले सडक मार्ग पर बनाए गए चबुतरों पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमियों द्वारा विरोध करने पर समझाईस करके कच्चे-पक्के चबुतरों को हटाया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर पालिका के कचरा संग्रह केन्द्र में भी कार्रवाई करते हुए सामानों को जब्त किया गया। सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के समीप नगर पालिका के भू-खंड पर अतिक्रमियों द्वारा चार दीवारी करके अतिक्रमण कर रखा था, जिसको जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा, कनिष्ट अभियंता चन्द्रप्रकाश जाट, बाबूलाल पण्डा, विनोद चांवरिया व रामबाबू नकवाल सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!