हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार: 15 अप्रेल 2025 को पुलिस थाने में हत्या का मामला हुआ था दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): निवाई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला स्तरीय 5 हजार रूपये का ईनामी टॉप टेन अपराधी व हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि परिवादी प्रकाश माली पुत्र जमनालाल माली निवासी कालू पटेल की ढाणी ने 15 अप्रेल 2025 को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसका पुत्र हंसराज माली को ट्रेक्टर सुधारने के बहान बनाकर सोनू सैनी ने बुलाया। इसके बाद सोनू ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हंसराज सैनी के साथ धारदार हथियारों से मारपीट कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जयपुर मे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा गठित टीम ने प्रकरण में फरार चल रहे हत्या का आरोपी महेन्द्र उर्फ कालू मीणा पुत्र बन्नालाल मीणा निवासी गोविन्दपुरा थाना निवाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी 5 हजार रूपये का ईनामी व पुलिस थाने का टॉप टेन अपराधी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!