इम्मानुएल स्कूल में मनाया क्रिसमिस डे

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): इम्मानुएल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रभु यीशु के जन्म दिवस व क्रिसमिस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े प्रेरक वचनो के पाठ से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को हैप्पी मैरी क्रिसमिस की शुभकामनाएं देते हुए घर, परिवार और राष्ट्र की खुशहाली की कामना की। विद्यालय प्रबंधक अगस्ट्रीन जॉर्ज ने सामूहिक प्रार्थना करवाई, जबकि प्राचार्य मिनी ए जॉर्ज के नेतृत्व में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े मधुर गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने प्रार्थना व बधाई गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु के प्रेम, त्याग और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। प्रबंधक अगस्ट्रीन जॉर्ज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए परमात्मा ने अपना सबसे महान और अमूल्य उपहार अपने पुत्र ईसा मसीह के रूप में संसार को दिया। उन्होंने देश में बढ़ रही आतंकवादी और हिंसक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए देश व प्रदेश की सरकारों से इनके समाधान के लिए अधिक सक्रियता से कार्य करने की अपील की। क्रिसमस उत्सव के दौरान विद्यालय में बच्चों ने सांता क्लॉज का रूप धारण कर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सांता क्लॉज बने छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में घूमकर बच्चों के बीच टोपियां और उपहार वितरित किए। विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज के साथ प्रेम, भाईचारे, मानव सेवा और खुशियों की सौगात के गीत गाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों की कव्वाली, केरोल गीत, सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य और विचित्र वेशभूषा में प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के कई विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!