बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर ने वर्ष 2025-26 के लिए होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव का औपचारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार मतदाता सूची वर्ष 2025-26 सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करवाने की प्रक्रिया 8 और 9 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। स्थान नया कोर्ट कैंपस स्थित बार एसोसिएशन के मूल पुस्तकालय (चुनाव कार्यालय) को निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच एवं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तय की गई है। इस दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्क्रूटनी की जाएगी, जिसके बाद दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। मतदान 12 दिसंबर (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसके बाद लंच ब्रेक के बाद दोपहर 1:30 बजे से पुनः मतदान शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। मतदान पुराना बार रूम हॉल नंबर 1, पुराने कचहरी परिसर में होगा।
मतगणना 12 दिसंबर को ही मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।