भारतीय सीमा में फिर घुसा पाक एयर बैलून, जांच मे जुटी एजेंसिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक बार फिर संदिग्ध गुब्बारा मिलने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खाजूवाला के सीमावर्ती क्षेत्र 6 एसएसएम सीयासर चौगान में ग्रामीणों को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ एक एयर बैलून मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही सरपंच खलील खां ने पुलिस और बीएसएफ को अवगत कराया, जिस पर खाजूवाला पुलिस और बीएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। देर रात तक सुरक्षा एजेंसियों ने गुब्बारे की गहन जांच की, हालांकि उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

बॉर्डर क्षेत्र में पाक लिखे गुब्बारे इससे पहले भी कई बार मिल चुके हैं। हवा के रुख के साथ ऐसे बैलून अक्सर भारतीय सीमा में प्रवेश कर जाते हैं, लेकिन तस्करी की पिछली घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध वस्तु को हल्के में नहीं ले रही हैं। खाजूवाला और आसपास के इलाकों में ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई की कई वारदातें पहले सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड में हैं। इसी बीच फिर से मिला यह गुब्बारा एक बार फिर सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर समान प्रकार के बैलून पाकिस्तान की ओर से बार-बार भारतीय क्षेत्र में क्यों प्रवेश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस कड़ी की जांच कर रही हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!