चलती बस में अचानक बुजुर्ग की मौत, पूगल फांटा बस स्टैंड पर सामने आया दर्दनाक मामला

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रोडवेज की चलती बस में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ निवासी गिरधारी जाट पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दो दिन पहले पत्नी के साथ बीकानेर के PBM अस्पताल में उपचार करवाने आए थे।

इलाज के बाद दंपती शनिवार को अनूपगढ़ जाने वाली रोडवेज बस में सवार हुए। बस जैसे ही पूगल फांटा बस स्टैंड के पास पहुंची, बुजुर्ग की पत्नी को पति के लंबे समय तक खामोश रहने पर शक हुआ। पहले उन्हें लगा कि वह सो रहे हैं, लेकिन जगाने पर कोई हरकत नहीं हुई। घबराई हुई पत्नी ने तुरंत ड्राइवर को स्थिति बताई।

ड्राइवर ने बस रोककर आगे की जानकारी दी, तब स्पष्ट हुआ कि गिरधारी जाट की रास्ते में ही सांसें थम चुकी थीं। चलती बस में हुई इस अचानक मौत से यात्रियों में भी शोक और चिंता का माहौल बन गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!