भूमि आवंटन व भवन निर्माण में योगदान,नोखा की विभिन्न सामाजिक संस्थानो ने किया पालिका अध्यक्ष झंवर का स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0

नोखा। नगर पालिका कार्यालय परिसर में सोमवार को नोखा शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थान गौड़ ब्राहमण सभा सोसायटी समाज नोखा, छात्र एकलव्य युवा विकास समिति बीकानेर (नायक समाज) नोखा, मण्डलीय चारण महासभा बीकानेर (चारण समाज) उप शाखा नोखा,कुम्हार समाज विकास समिति नोखा,गुर्जर गौड़ ब्राहमण विकास समिति नोखा को नगर पालिका नोखा द्वारा सामाजिक संस्थाओ के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पूर्व में भूमि आवंटित की गयी थी। जिसमें निम्न समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य सदस्यगणो द्वारा पालिका प्रशासन एवं नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर का आभार प्रकृट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

गुर्जर गौड़ ब्राहमण विकास समिति की और से नोखा के गणमान्य पदाधिकारी अध्यक्ष मोहनलाल पंचारिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद डॉ. सीताराम पंचारिया,उपाध्यक्ष गुर्जर गौड़ ब्राहमण विकास समिति व कोलायत परिमण्डल उपाध्यक्ष राधेश्याम पंचारिया,पार्षद प्रमोद पंचारिया,सचिव माणकचन्द पंचारिया, उपाध्यक्ष पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष नोखा सुरजमल उपाध्याय,पूर्व अध्यक्ष सुखी संघ नोखा मोहनलाल पंचारिया, संरक्षक विप्र फाउण्डेशन नोखा भंवरलाल सुरावत, किसनलाल पंचारिया रोहिणा,विप्र फाउण्डेशन जिला प्रवक्ता पुखराज पंचारिया, बृजकिशोर जोशी, अध्यक्ष परचून व्यापार संघ नोखा बजरंग पाणेचा, अध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ पुखराज सांखी इत्यादि उपस्थित रहे।

गौड़ ब्राहमण सभा सोसायटी समाज की और से नोखा के अध्यक्ष प्रभाकर दीक्षित एवं समाज के गणमान्य सदस्य पुखराज गौड़, अशोक गौड़, सुशील शर्मा, प्रताप दीक्षित, लोकेश दुबे, सीमा मिश्रा, पुखराज गौड़, सुदर्शन मिश्रा, दशरथ गौड़, देवकिशन गौड़, नरसीराम गौड़, शंकर लाल गौड़, नथमल गौड़ इत्यादि उपस्थित रहे।

मण्डलीय चारण महासभा बीकानेर (चारण समाज) उप शाखा नोखा के गणमान्य पदाधिकारी सुखदान राजावत बीकासर, हनुमानदान नोखा, हिंगलाज दान, महेन्द्र सिंह बीटू, अनिल बीटू, देवेन्द्र साठीका, महेन्द्र सिंह आशिया, घनश्याम मेघासर, विनोद रतनू, सुखदेव रतनू, राजूदान, भगवानदान इत्यादि उपस्थित रहे।

कुम्हार समाज विकास समिति की और से नोखा के गणमान्य पदाधिकारी आदुराम खटौड़, गोपीराम खटौड़, बाबुलाल खटौड़, रामलाल गेधर, आसुराम खटौड़, जेठाराम कुमावत, जेठाराम पार्षद, छगनलाल कुमावत ठेकेदार, रतनलाल निम्बीवाल चरकड़ा, भंवरलाल निम्बीवाल चरकड़ा, देवाराम लिम्बा, मनीराम कुमावत, राधेश्याम कुमावत देसलसर, अशोक कुमावत, सांवरलाल कुमावत, गिरधारी कुमावत सरपंच भादला, किशनलाल गेधर, नारायण कुमावत देसलसर, अनाराम कुमावत, किसनाराम निम्बीवाल इत्यादि उपस्थित रहे।


छात्र एकलव्य युवा विकास समिति बीकानेर (नायक समाज) की और से नोखा के गणमान्य पदाधिकारी भागीरथ अड़िया तहसील अध्यक्ष, खुमचन्द जागठिया सीलवा सरपंच, पीराराम लावा, भंवरलाल मलघट बगसेऊ, भैराराम घौरण मैयासर, रमेशनाथ गेच्छड नोखा, बाबुलाल धौरण पार्षद नोखा, भोजराज मलघठ रोड़ा, ताराचन्द गेच्छड उदासर, सोहनलाल लीड़िया मैयासर, पेमाराम सुड़िया काकड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!