डॉ.अशोक अग्रवाल आईसीए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के वाणिज्य विभाग के पूर्व अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ.अशोक अग्रवाल को भारतीय वाणिज्य संघ (इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन-आईसीए) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित किया गया है। यह निर्वाचन कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित भारतीय वाणिज्य संघ के तीन दिवसीय 76वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान संपन्न हुआ।इस अवसर पर आगामी तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पाँच पदाधिकारियों एवं आठ सदस्यों का चुनाव हुआ। पश्चिमी क्षेत्र से डॉ.अशोक अग्रवाल एवं मुंबई डालमिया लायंस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ.सुनीता तिड़के का चयन किया गया। डॉ.अशोक अग्रवाल इससे पूर्व राजस्थान विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता, एबीएसटी विभाग के विभागाध्यक्ष तथा अध्ययन मंडल के संयोजक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन में सह-सचिव, सह-कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा चुके है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!