निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने कृषि उपज मंडी में स्थित गोयल बीज भंडार का यूरिया खाद वितरण का औचक निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यूरिया खाद वितरण में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो, जिसके लिए संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुनिश्चत करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से खाद के वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने के संबंध में पूछा एवं संपूर्ण जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को बताया कि खाद वितरण में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है और किसानों को समय पर खाद मिल रहा है।
यूरिया खाद वितरण में किसानों को किसी भी प्रकार की नहीं हो परेशानी: प्रीति मीणा*
By -
December 03, 2025
0
Tags: